हरियाणा में आगामी 10 साल सिर्फ भाजपा सरकार : सुभाष बराला

हरियाणा में आगामी 10 साल सिर्फ भाजपा सरकार : सुभाष बराला

अब 10 साल सिर्फ भाजपा सरकार – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत में ये बात कही

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर आमजन तक लाभ पहुंचा कर उनके जीवन का उत्थान किया गया है, उससे लगता है कि जनता आगामी 10 साल के लिए भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार चुनेगी।

वहीँ खेतों में फसल लगाते राहुल गांधी के बारे में सुभाष बराला ने कहा कि यह केवल पॉलीटिकल स्टंट बाजी है, उनका यहाँ जन आधार नहीं है |

इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला के बारे में कहा कि परमात्मा उनको सद्बुद्धि दें क्योंकि उनके व्यवहार के कारण ही एक विधायक की पार्टी बनकर रह गई है।

जननायक जनता पार्टी से गठबंधन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और आगामी चुनाव को लेकर हाईकमान ने फैसला लेना है।

Leave a Comment