भारत विकास परिषद टोहाना द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद टोहाना द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 अगस्त को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय अग्रवाल भवन में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि श्री सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद , होंगे। विशिष्ट अतिथि श्री नरेश बंसल, अध्यक्ष नगर परिषद टोहाना , श्री रोशन सैनी, प्रधान अनाज मंडी टोहाना, श्री सुशील अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष राइस मिलर्ज एसोसिएशन, कार्यक्रम की व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दीपक शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद हरियाणा करेंगे ।
यह प्रतियोगिता चेतना के स्वर पुस्तिका में मुद्रित देश भक्ति के गीतों पर आधारित है। यह आयोजन दो प्रतियोगिता पर आधारित है। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिंदी व राष्ट्रीय संस्कृत गायन प्रतियोगिता। इसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय भाग लेंगे। प्रतियोगिता का निर्णय अनुभवी संगितज्ञो द्वारा किया जाएगा। जो टीम सयुंक्त रूप से विजयी होगी वह टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में टोहाना का प्रतिनिधित्व करेगी।
टोहाना मे पिछले 26 वर्षो से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों मे देश भक्ति के संस्कारो का विकास किया जा रहा है।